यदि आपका कोई अपना या परिचित पीलिया रोग से पीड़ित है तो इसे हलके से नहीं लें, क्योंकि पीलिया इतन घातक है कि रोगी की मौत भी हो सकती है! इसमें आयुर्वेद और होम्योपैथी का उपचार अधिक कारगर है! हम पीलिया की दवाई मुफ्त में देते हैं! सम्पर्क करें : 0141-2222225, 98285-02666

Saturday 19 November 2011

इलाज का अनोखा तरीका, सेक्स से दूर करता था रोग!


रायपुर/तिल्दा-नेवरा। तिल्दा के खरोरा रोड स्थित वरदान अस्पताल के डॉक्टर से चेकअप करवाने आई 30 वर्षीय विधवा बलात्कार का शिकार हो गई। बलात्कारी और कोई नहीं स्वयं डॉक्टर है। महिला को बच्चादानी में तकलीफ थी और वह इस संबंध में इलाज कराने पहुंची थी। डॉक्टर ने बंद कमरे में डरा-धमकाकर उसकी अस्मत लूट ली। ग्रामीण एडिशनल एसपी आईएच खान ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर वरदान अस्पताल के मालिक व चिकित्सक आरोपी डॉ. इरशाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

15 दिनों पहले ग्राम अल्दा निवासी विधवा की तबियत खराब होने के बाद उसे वरदान अस्पताल लाया गया। आरोपी ने उसका चेकअप कर उसे ऑपरेशन की सलाह दी। 5 नवंबर को महिला का ऑपरेशन कर उसकी बच्चादानी निकाल दी गई। 15 नवंबर को टांके निकलवाने के लिए उसे बुलाया गया। महिला जब अस्पताल पहुंची तो डा. अहमद ने उसे चेकअप रूम में बुलवाया। चिकित्सक ने उसे पूरी तरह से ठीक करने की बात कहकर उसके साथ अनाचार किया। महिला के विरोध करने पर डॉक्टर ने उसे जहर देकर जान से मारने की धमकी दे दी। गांव लौटने पर महिला की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसने घर वालों को डॉक्टर की करतूत की जानकारी दी। परिजन महिला को लेकर तिल्दा थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

डॉक्टर पर पहले भी आरोप

पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि डॉ. अहमद पर इससे पहले भी छेडख़ानी के आरोप लगे हैं। उसे पुलिस ने 2006 में जेल भेजा था। कई ने उसके खिलाफ शिकायतें की, लेकिन बदनामी के डर से पीड़ित सामने नहीं आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-Source: Bhaskar News | Last Updated 02:07(18/11/11)

No comments:

Post a Comment

Followers