यदि आपका कोई अपना या परिचित पीलिया रोग से पीड़ित है तो इसे हलके से नहीं लें, क्योंकि पीलिया इतन घातक है कि रोगी की मौत भी हो सकती है! इसमें आयुर्वेद और होम्योपैथी का उपचार अधिक कारगर है! हम पीलिया की दवाई मुफ्त में देते हैं! सम्पर्क करें : 0141-2222225, 98285-02666

Friday 18 November 2011

दस हजार के कर्ज को 60 हजार बता दिया, अब कैसे जी पाऊंगी?

बिछिया (बहराइच)। पड़ोसी साहूकार से कर्ज लेना गैंदा देवी को जीवन भर का गम दे गया। दरअसल इस महिला ने गांव के साहूकार से 10 हजार का कर्ज तीन वर्ष पूर्व लिया था। कर्ज की एवज में वह साहूकार को 17 हजार अदा कर चुकी थी।

इसके बाद साहूकार ने 60 हजार का कर्ज लेने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में वाद दायर किया था। आरोप है कि 14 नवंबर को पेशी पर आते समय साहूकार ने वृद्धा के साथ हाथापाई की और घर से बेदखल करवाने की धमकी दी थी। इसी चिंता में घर लौटने के बाद वृद्धा ने दो दिन तक कुछ नहीं खाया। बुधवार सुबह वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुत्र ने साहूकार समेत दो लोगों के खिलाफ महिला उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से साहूकार फरार है।

सुजौली थाना अंतर्गत टेपरा सुजौली गांव निवासी गेंदा देवी (70) पत्नी रामराज ने खेती और घर का खर्च चलाने के लिए तीन वर्ष पूर्व पड़ोसी साहूकार रामबिलास सोनी से 10 हजार रुपये ब्याज पर लिया था। तीन वर्ष के अंतराल में उसने 17 हजार रुपये साहूकार को अदा कर दिये थे। गेंदा देवी के पुत्र त्रिलोकी का कहना है कि 6 माह पूर्व साहूकार ने 60 हजार रुपए कर्ज लेने का आरोप लगाते हुए दीवानी न्यायालय में वाद दायर कर दिया था। घर और खेत बिकवाने की धमकी दे रहा था। त्रिलोकी ने बताया कि 14 नवंबर को न्यायालय में पेशी थी।

उसकी मां ट्रेन से बहराइच गई थी। रास्ते में साहूकार रामबिलास ने मां को मारापीटा और धमकी दी। 15 नवंबर की रात मां घर पहुंची लेकिन उसने कुछ खाया-पीया नहीं। बुधवार सुबह जब त्रिलोकी मां को जगाने पहुंचा तो वह चारपाई पर मृत मिली। थानाध्यक्ष श्यामदेव टेपरा सुजौली गांव पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि त्रिलोकी की तहरीर पर साहूकार रामबिलास व उसके सहयोगी दिलीप को नामजद करते हुए एससी एक्ट व महिला उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। साहूकार फरार है। Source : Amar Ujala, Story Update : Thursday, November 17, 2011 11:18 AM

No comments:

Post a Comment

Followers